{"_id":"5a95a5cc4f1c1bea028b4f49","slug":"181519756748-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की 165 पेटी पकड़ी, दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की 165 पेटी पकड़ी, दो आरोपी पकड़े
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश मार्का की अवैध अंग्रेजी शराब की 165 पेटी और 7920 पव्वे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की है।
एसपी देहात और सीओ बुढ़ाना के नेतृत्व में मंगलवार को दारोगा जगपाल सिंह और दरोगा सुरेशपाल सिरोही मंगलवार को गांव रामपुर में चेकिंग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने रामपुर व चंदसीना मार्ग के मोड़ पर दो युवकों से बाइक पर रखे एक कट्टे से तीन पेटी क्रेजी रोमियो व्हिस्की बरामद की। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सचिन कुमार पुत्र सोबीर निवासी खेड़ाजट, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार और सुनील कुमार पुत्र मंशाराम निवासी गांव झबीरन, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार बताए। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी सचिन ने बताया कि उनका बाकी का माल रायपुर नंगली में खलासी के पास झाड़ियों में रखा है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके बताए स्थान पर जाकर तलाश की तो पुलिस को रायपुर नंगली के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में छिपा कर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब की 165 पेटी क्रेजी रोमियो व्हिस्की अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद की। आरोपियों ने बताया कि वे इस अवैध शराब को बाइक द्वारा गांव में ले जाकर बेचने जा रहे थे। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों से बरामद बाइक को भी सीज कर दी है।