फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले को धुना

छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले को धुना

Fri, 23 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़  करने वाले को धुना
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले को धुना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शामली रोड पर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक की छात्रा के परिजनों की पकड़ कर जमकर धुनाई की, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा के पिता की ओर से इस संबंध में आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाले छात्रा को एक आरोपी युवक रोजाना छींटाकशी कर और छेड़छाड़ कर परेशान करता था। छात्रा ने परिजनों को बताया। बृहस्पतिवार को जब छात्रा शहर आ रही थी तो परिजन भी उससे कुछ दूरी पर चल रहे थे। जब छात्रा यहां बुढ़ाना मोड़ पर पहुंची तो पहले से यहां खड़े युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ की, जिस पर छात्रा के परिजनों ने युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा के पिता की ओर से आरोपी युवक परमेंद्र निवासी नया गांव मीरापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की मौत
मुजफ्फरनगर। बीते दस दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने भी उसे 14 फरवरी को अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर लापता, मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। सुजडू निवासी महबूब का 16 वर्षीय बेटा राशिद लापता हो गया। पिता ने पुलिस को सूचना दी कि वह एक दुकान पर वेल्डिंग का काम करता था। 18 फरवरी को साइकिल लेकर घर से दुकान के लिए गया था, मगर लौट कर नहीं आया। पुलिस ने अज्ञात में अपहरण का मामला दर्ज करके उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।

ससुराल आकर पत्नी पर हमला
मुजफ्फरनगर। सलेमपुर गांव निवासी वेदप्रकाश ने अपने दामाद मुकुंदपुर निवासी श्रवण के खिलाफ शहर कोतवाली पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। बताया कि उसकी बेटी आरती किसी कारण से मायके में रह रही है। आरोप है कि दामाद ने सलेमपुर में आकर उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed