{"_id":"6ab565f9e309cb04c505deee","slug":"challans-issued-to-9394-vehicles-for-violating-lane-driving-rules-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102065-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लेन ड्राइविंग नियम की अवहेलना करने पर 9,394 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लेन ड्राइविंग नियम की अवहेलना करने पर 9,394 वाहनों के चालान
विज्ञापन
1.12 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एक सितंबर से 23 सितंबर तक लेन ड्राइविंग और नाे एंट्री नियम की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सितंबर से 23 सितंबर तक लेन ड्राइविंग नियम का उल्लंघन करने पर 9,394 वाहनों के चालान काटे। इन वाहन चालकों पर 1,12,23,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
वहीं, यातायात पुलिस ने एक सितंबर से 23 सितंबर तक द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे सहित अन्य सड़कों पर नो एंट्री नियम का उल्लंघन करने वाले 3,374 वाहनों के चालान काटे। यातायात पुलिस के प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि सड़कों पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो