फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अपहरण की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

अपहरण की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

Mon, 18 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
अपहरण की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
अपहरण की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

भोपा। सीकरी में अपहरण की झूठी सूचना पर एक बार फिर पुलिस को दौड़ाया। मामला पति-पत्नी का विवाद निकला। पुलिस ने तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी पति-पत्नी में शनिवार रात्रि से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। महिला की सूचना पर भोपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। रविवार सुबह इसी विवाद को लेकर पुलिस को बच्चे के अपहरण की सूचना दी गई तो एसआई चंद्रसेन सैनी आनन फानन में सीकरी पहुंचे और मामले की जांच की। एसआई चंद्रसेन सैनी ने बताया कि मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने विवाद कर रही तीन लोगों का शांतिभंग मैं चालन कर दिया। दूसरी ओर, बेलड़ा गांव में शादी कार्यक्रम में हुई मारपीट में भी महरबान नामक युवक का भी शांति भंग में चालान किया गया।

सड़क हादसों में कई घायल
भोपा। सड़क दुुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पिमोड़ा निवासी आजाद अपने साथी मनव्वर और बालक नवाजिश के साथ बाइक पर सवार होकर भोपा से घर जा रहा था। बाइक से जौली निवासी राहूल साथी के साथ गांव से किसी कार्य से भोपा जा रहा था। जैसे ही दोनों घूम मोड़ के पास पहुंचे तो दोनों बाइकों में सीधी टक्कर हो गई। सभी को चोटें आई। दूसरी ओर, निरगाजनी निवासी बाइक सवार महिपाल घर जा रहा था। रहकड़ा पुलिया के पास टैपों और बाइक में टक्कर हो गई, जिसमें महिपाल को चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed