{"_id":"59f77bb04f1c1b79548ba08e","slug":"181509391280-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भाग गए हत्या के आरोपी के घर की कुर्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भाग गए हत्या के आरोपी के घर की कुर्की
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
विदेश भागे आरोपी के घर की कुर्की
मुजफ्फरनगर।
नईमंडी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नसीरपुर के आकाश हत्याकांड में विदेश भाग गए हत्यारोपी साजिद के मकान की कुर्की की कार्रवाई की। सामान कुर्क कर थाने में जमा किया गया। इसके अलावा पुलिस ने उसका पासपोर्ट निरस्त करने की कार्रवाई करते हुए पासपोर्ट अधिकारी गाजियबाद को पत्र भेजा है।
नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर में पांच मई को छात्र आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पानी निकासी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद इसरार पक्ष ने गोलियां बरसाई थी, जिसमें छात्र आकाश की मौत हो गई थी। घटना से गांव में सांप्रदायिक तनाव बन गया था। मृतक के पिता की ओर से छह लोगों के नाम मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें से पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनमें इसरार, कादिर और शहजाद के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की गई थी। छठा हत्यारोपी साजिद पुलिस को चकमा देकर सऊदी अरब भाग गया था। सोमवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसके मकान की कुर्की की कार्रवाई की। सामान कुर्क कर कोतवाली पर जमा किया गया। नई मंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि साजिद के पासपोर्ट के निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पासपोर्ट अधिकारी गाजियाबाद को पत्र भेजा गया है।