{"_id":"59ce9f764f1c1bae538b5023","slug":"181506713462-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शफात हत्याकांड में तीन लोग नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शफात हत्याकांड में तीन लोग नामजद
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। चरथावल रोड पर मदरसे के निकट गोली मारकर की गई शफात की हत्या में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई है। मृतक की पत्नी ने कोतवाली थाने में रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव मुथरा निवासी शफात खां पुत्र सनाउल्लाह खां की बृहस्पतिवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उसके भांजे शारिक पुत्र गुफरान खां निवासी जलालाबाद थानाभवन ने बाइक से कूदकर जान बनाई थी। हमलावर भी बाइक पर सवार थे, जिन्होंने शफात खां को निशाना बनाया। शुक्रवार को मृतक की पत्नी हसीन जहां शफात का शव लेकर कोतवाली पहुंची। इससे पुलिस में अफरातफरी मच गई। पीड़िता ने वली उल्ला उर्फ मुन्ना पुत्र उमदराज, मकसूर पुत्र मंजूर खां, करीम बेग पुत्र नवाब बेेग निवासी जलालाबाद, थानाभवन पर पति की रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने तुरंत ही आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के समझाने के बाद पीड़ित शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए राजी हुए। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।