फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कार से गोमांस बरामद, पब्लिक ने एक दबोचा

कार से गोमांस बरामद, पब्लिक ने एक दबोचा

Sat, 23 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
कार से गोमांस बरामद,  पब्लिक ने एक दबोचा
कार से मांस बरामद, पब्लिक ने एक दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। काली नदी रोड पर पुलिस ने दबिश देकर कार से मांस बरामद किया है। पुलिस को देखकर दो युवक कार से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में लिया है। जांच-पड़ताल में कार में करीब 20 किलो मांस निकला है, जिसे शहर और आसपास में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने फरार हुए युवकों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि चरथावल क्षेत्र से कार में मांस लादकर लाया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस ने चरथावल रोड, काली नदी पर घेराबंदी कर दी। पुलिस ने काली नदी के निकट एक बिना नंबर की वैगनआर कार को रोकने का प्रयास किया तो उसमें से दो युवक कूद कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने कार चालक बासित पुत्र अनीस निवासी शहीद चौक खालापार को दबोच लिया। पुलिस ने कार की जांच तो उसकी डिग्गी में मांस भरा था, जिसकी चिकित्सकीय जांच कराई। जांच में गोमांस की पुष्टि हुई। पुलिस ने बरामद मांस को दबवाने के साथ कार से मिले चाकू-छुरी और दांव समेत कार को कब्जे में लिया है। पूछताछ में बासित ने अपने फरार साथियों के नाम छोटा पुत्र अहसान और मोनिस निवासी शहीद चौक खालापार बताए हैं। पुलिस ने जंगल में दोनों युवकों की घंटों तक तलाश कराई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। तीनों आरोपी गोमांस को खालापार और शहर में सप्लाई के लिए आ रहे थे। कोतवाली थाने में तीनों आरोपियों के विरुद्ध गोवंश कटान के आरोप और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी बासित को पुलिस ने जेल भेजा है। उधर, मामले को हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। मोहल्ला कृष्णापुरी के लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने पकड़े गए चालक को छुड़ाकर पीटने का प्रयास किया। लोगों ने आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की है। हंगामा की सूचना पर चौकी शामली बस स्टैंड प्रभारी विनय शर्मा, एसआई सुनील कुमार मयफोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को बामुश्किल शांत कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed