{"_id":"59b58f0a4f1c1bfb7f8b5c23","slug":"181505070858-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर हमला कर लूटपाट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर हमला कर लूटपाट की
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमला कर युवक से लूटपाट
मुजफ्फरनगर। शहर के किदवईनगर में दुकान से सामान खरीदने जा रहे युवक के साथ पांच लोगों ने मारपीट कर पांच सौ रुपये , मोबाइल आदि सामान लूट लिया। आरोपी उसके घर भी आए और परिजनों से मारपीट करते हुए फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला किदवईनगर निवासी सनव्वर ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि उसका बेटा जावेद बाजार में सामान खरीदने जा रहा था। आरोप है कि मोहल्ले के ही पांच लोगों ने उससे कुछ रुपयों की डिमांड की। इंकार करने पर उक्त आरोपियों ने जावेद से मारपीट की और विरोध करने पर उसका मोबाइल, पर्स, पांच सौ रुपये, पहचान पत्र व डीएल लूट लिया। पीड़ित ने उक्त घटना की जानकारी घर आकर परिजनों को दी। आरोप है कि आरोपी उनके पीछे-पीछे घर आ गए और परिजनों के साथ मारपीट की। विरोध करने प हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
दुकान में बैठी महिला से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराते हुए रामपुरी डॉ प्रवीण वर्मा ने बताया कि रामपुरी स्थित एक दुकान पर उसकी पत्नी मीनू बैठी हुई थी। आरोप है कि शुभम वर्मा और उसके बेटे बबलू ने दुकान के अंदर घुसकर उसकी पत्नी से मारपीट की। इतना ही नहीं दोनों बाप-बेटे ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी और वहां से फरार हो गये। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।