फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक ने तांत्रिक बनकर पंजाब में 22 लाख ठगे

युवक ने तांत्रिक बनकर पंजाब में 22 लाख ठगे

Sun, 23 Jul 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
युवक ने तांत्रिक बनकर पंजाब में 22 लाख ठगे
युवक ने तांत्रिक बनकर पंजाब में 22 लाख ठगे
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव चितौड़ा निवासी कथित तांत्रिक ने पंजाब में एक व्यक्ति से 22 लाख रुपये ठग लिए। शनिवार को पंजाब पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। पुलिस की भनक लगने पर आरोपी फरार हो गया।

शनिवार को पंजाब प्रांत के जनपद मानसा पुलिस के एसआई अंग्रेज सिंह जानसठ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव चितौडा निवासी नईम पुत्र बशीर उनके क्षेत्र में एक व्यक्ति से तांत्रिक क्रिया कर 22 लाख रुपये ठग कर अपने साथी के साथ फरार हो गया था। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा है। पंजाब पुलिस ने नईम के साथी गांव कवाल निवासी युवक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर ही गांव चित्तौड़ा में पुलिस ने दबिश दी। हालांकि युवक का कहीं पता नहीं चल सका। पंजाब पुलिस ने जानसठ पुलिस से आरोपी युवक को गिरफ्तार करवाने में मदद मांगी है। इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने बताया कि पंजाब पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश दी थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed