{"_id":"596e59564f1c1b844a8b489a","slug":"181500404054-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजडू गांव में गौकशी पकड़ी, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुजडू गांव में गौकशी पकड़ी, आरोपी फरार
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजडू गांव में गोकशी पकड़ी, आरोपी फरार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव सुजडू में छापा मारकर गोकशी पकड़ी। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक गाय को मुक्त कराया। साथ ही गोकशी के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
गांव सुजडू में मंगलवार सुबह कुछ लोग गोकशी कर रहे थे, इसी दौरान किसी ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दे दी। कांवड़ यात्रा के दौरान सुजडू में गोकशी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली पुलिस ने तुरंत भारी फोर्स के साथ सुजडू के मोहल्ला लीकडा पट्टी में छापा मारा। भारी संख्या में पुलिस को आता देखकर गोकशी करने वाले आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक जिंदा गाय के अलावा गोकशी के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने इस संबंध में शहर कोतवाली पर आरोपी हाजी आरिफ, चुन्नू, जिंदा, फरमान उर्फ बूचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सभी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।