फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जमीन कब्जाने को लेकर आमने-सामने

जमीन कब्जाने को लेकर आमने-सामने

Sun, 09 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जमीन कब्जाने को  लेकर आमने-सामने
जमीन कब्जाने को लेकर आमने-सामने
विज्ञापन

छपार। रेई में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जे का प्रयास करने पर एक पक्ष ने मामले की शिकायत एसडीएम सदर से कर दी। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
गांव में शनिवार दोपहर उस समय दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जब दोनों ही सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। गांव के प्राइमरी स्कूल के पास श्रवण और रेवानंद मकान का निर्माण कर रहे थे। मामले को लेकर दोनों पक्षों मेें तनातनी चली आ रही थी। श्रवण ने मामले की शिकायत एसडीएम सदर से कर दी। एसडीएम सदर ने पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस ने फिलहाल काम को बंद करा दिया है। दो दिन पूर्व भी पुलिस ने शिकायत मिलने पर काम रुकवाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सुजडू की ड्रोन कैमरे से निगरानी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शहर की हवाई निगरानी करनी शुुुरू कर दी है। इसके लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है।
वहलना चौकी इंचार्ज मनोज कुमार और ड्रोन कैमरे की टीम शनिवार दोपहर सुजडू पहुंची। टीम ने घंटाभर कैमरे से पूरे गांव को देखा। गांव के ऊपर अचानक कैमरा उड़ते देख गांव में अफरातफरी मच गई। लोग एक जगह पर इकट्ठा होकर एक दूसरे से ड्रोन के उड़ने का कारण पूछते नजर आए। उधर, गांव के ही गैंगस्टर के आरोपी रिजवान पुत्र सुलेमान को पुलिस ने घर से ही पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed