फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने वांछितों सहित चार को जेल भेजा

पुलिस ने वांछितों सहित चार को जेल भेजा

Mon, 04 Mar 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने वांछितों सहित चार को जेल भेजा
जानसठ। पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पूर्व अभियान चला करके वांछितों सहित चार आरोपियों को जेल भेजा। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि गांव मनफोड़ा निवासी गोपी पुत्र प्रताप सिंह व वाजिदपुर कवाली निवासी मदन सिंह पुत्र बलजीत कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे थे। शनिवार रात गश्त के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, गांव कवाल निवासी हैदर पुत्र छोटे और बबलू सैनी पुत्र ईश्वर सैनी को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


वृद्ध का दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शव मिला
जानसठ। एक सप्ताह से लापता गांव गढ़ी निवासी वृद्ध का शव दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर मिला। गांव गढ़ी निवासी राकेश ने बताया कि उसने पिता (65) महावीर पुत्र हरदेवा रिश्तेदार के साथ दिल्ली में दवाई लेने के लिए गए थे। जब दोनों दवाई लेकर रेलवे स्टेशन पर आए, तो रिश्तेदार टिकट लेने के लिए लाइन में लग गया और महावीर वहीं कुछ दूरी पर बैठ गया। जब रिश्तेदार टिकट लेकर वापस आया, तो वे वहां पर नहीं मिले। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने वृद्ध के लापता होने की तहरीर दी थी। एक सप्ताह बाद रविवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने परिजनों को फोन करके महावीर का शव मिलने की सूचना दी। परिजन शव को लेने के लिए दिल्ली गए। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed