{"_id":"5bbcf7a3867a55285f62f996","slug":"171539110819-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक दुराचार में दो आरोपी गिरफ्तार
बुढ़ाना। ब्यूटी पार्लर संचालिका से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
तहसील क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ शनिवार की शाम यह वारदात हुई थी। पीड़िता गांव में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। शनिवार को शाम वह बुढ़ाना के बाजार में ब्यूटी पार्लर के लिए सामान खरीदने आई थी। बाजार में युवती को उसके गांव के दो युवक व उनका एक साथी मिल गया। आरोप है कि युवकों ने युवती से कहा कि शाम हो गई है। वे भी गांव में जा रहे है। हम तुम्हें तुम्हारे घर छोड़ देंगे। युवकों ने युवती को लिफ्ट दे दी। उसके साथी भी अन्य बाइकों पर उनके साथ चल दिए। आरोप है कि मेरठ-करनाल हाईवे पर युवकों ने बाइक को सड़क किनारे रोक लिया। तीनों युवक युवती को गन्ने के खेत में ले गए, जहां पर युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। घटना की नामजद रिपोर्ट युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान यादव ने बताया कि इस घटना के दो आरोपी नरेंद्र निवासी फुगाना व काला उर्फ कालेराम निवासी वैल्ली को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।