{"_id":"5b60b62c4f1c1b9d3e8b46df","slug":"171533064748-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की नोंक पर प्रधान से बाइक और नगदी लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे की नोंक पर प्रधान से बाइक और नगदी लूट
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर प्रधान से बाइक और नगदी लूटी
चरथावल। खेत पर काम करने गए ग्राम प्रधान से हथियारबंद बदमाशों ने बाइक, 20 हजार नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। ग्रामीणों और पुलिस ने जंगलों की कांबिग की। मंगलवार को घिस्सुखेड़ा ग्राम प्रधान रामफल सिंह बाइक पर चरथावल आया था। उसके बाद वह बाइक से गांव लौट गया। वहां से वह सीधे जंगल में पहुंच गया। इसी दौरान दो हथियारबंद बदमाशों ने खेत में घुसकर प्रधान को घेर लिया। आतंकित कर बदमाशों ने उससे 20 हजार नकद, मोबाइल फोन और बाइक छीन ली। विरोध करने पर प्रधान के साथ धक्कामुक्की कर बदमाश से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीणों ने जंगल की घेराबंदी की। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
चरथावल। गांव में किशोरी को अकेली पाकर युवक ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। घर के परिजन जंगल में खेत पर काम करने गए थे। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
बुकी गिरफ्तार, एक फरार
चरथावल। पुलिस ने क्रिकेट एवं अन्य मामलों में सट्टा लगवाने के आरोप में युवक को मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद एक युवक को वांछित किया है। मामला दो दिन से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना था। चरथावल एवं कुटेसरा के कई बुकियों के नाम प्रकाश में आने की चर्चा थी। दो दिन पूर्व पुलिस ने कस्बे के जयहिंद इंटर कॉलेज के सामने से बुकी के आरोप में नफीस को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद कुटेसरा में बड़े पैमाने पर आईपीएल, क्रिकेट, फुटबॉल एवं अन्य तरीके से सट्टा लगाकर आर्थिक लाभ कमाने वाले युवक को वांछित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया। जबकि कुटेसरा के वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने नफीस से सिर्फ एक मोबाइल फोन की बरामदगी के साथ चालान कर दिया। एसओ विंध्याचल तिवारी ने बताया आरोपी से सिर्फ मोबाइल फोन हीं बरामद हुआ है। उसी के मुताबिक सट्टा और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।