फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मकान का ताला तोड़कर 60 हजार की नगदी समेत कई लाख की सम्पति चोरी

मकान का ताला तोड़कर 60 हजार की नगदी समेत कई लाख की सम्पति चोरी

Thu, 31 May 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर 60 हजार की नगदी समेत कई लाख की सम्पति चोरी
मकान का ताला तोड़कर 60 हजार की चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोहाना मिल में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर साठ हजार रुपये की नकदी के अलावा कई लाख की कीमत का सामान चोरी कर लिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
शहर कोतवाली के रोहाना मिल परिसर में लोकेश पुत्र हरपाल के मकान में चोरी हुई। लोकेश मकान का ताला लगाकर परिजनों के साथ अपने पैतृक गांव गया था। रात्रि में किसी चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखी 60 हजार रुपये , सोने-चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह पड़ौसियों ने मकान का ताला टूटा देखा, तो उन्होंने लोकेश को घटना की सूचना दी। पीडित ने यहां आकर जांच की और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


भाई और जीजा से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला वकील का बाग निवासी आशु पुत्र खलील का अपने भाई और जीजा के साथ रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को आशु ने विवाद के चलते भाई और जीजा के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हमलावर जेल भेजे
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने शेरनगर पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ करने और सेल्समैन से मारपीट करने के दो आरोपी शेर नगर निवासी अंकित और रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


सिपाही ने पत्नी को पीटा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में नई मंडी कोतवाली पर तहरीर दी है। पीड़िता का पति यूपी पुलिस में कांस्टेबल बताया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed