फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लखनऊ की संस्था किशोरी बहनों से मिलने घर पहुंची

लखनऊ की संस्था किशोरी बहनों से मिलने घर पहुंची

Wed, 16 May 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ की संस्था किशोरी बहनों से मिलने घर पहुंची
लखनऊ की संस्था किशोरी बहनों से मिलने घर पहुंची
विज्ञापन

खतौली।
खतौली के एक परिवार की दो नाबालिग किशोरियों को बाल संरक्षण गृह के बजाए जेल में भेज देने के मामले में लखनऊ से रिहाई मंच के महासचिव राजीव यादव खतौली पहुंचे। महासचिव ने घर पहुंचकर किशोरियों से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और नाबालिग होने के साक्ष्य जुटाए।

खतौली पुलिस ने 29 दिसंबर 2017 में कुछ लोगों को गोकशी के आरोप में पकड़ा था और उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया था। पुलिस गोकशी के आरोप में महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस पर आरोप था कि परिवार की दो नाबालिग बहनें जिनकी आयु 12 साल व दूसरी की 16 साल को बाल संरक्षण गृह भेजने के बजाए जिला कारागार में भेज दिया था। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने इस प्रकरण में मुजफ्फरनगर पुलिस को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया था। सोमवार की शाम को लखनऊ की रिहाई मंच के महासचिव राजीव यादव मोहल्ला इस्लामनगर में किशोरियों के घर पर पहुंचे। राजीव यादव ने किशोरियों से बातचीत की। उन्होंने परिजनों से नाबालिग होने के सबूत भी लिए। उन्होंने बताया कि वे लखनऊ में डीजीपी से मिलकर उनको नाबालिग होने के साक्ष्य दिखाएंगे और इसके बाद मानवाधिकार आयोग से मिलेंगे। उधर, पुलिस का दावा है मेडिकल रिपोर्ट में चिकित्सक ने एक किशोरी की उम्र 19 वर्ष तथा दूसरी किशोरी की उम्र को 21 वर्ष दर्ज की थी। रिपोर्ट के आधार पर किशोरियां बालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed