{"_id":"5ade2ed64f1c1bed778b49e5","slug":"171524510422-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा के हत्यारोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा के हत्यारोपी को जेल भेजा
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धा के हत्यारोपी को जेल भेजा
मोरना। वृद्धा महिला के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने पुलिस से अन्य नामजद आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई।
ककरौली थाना के गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी रियाज पुत्र हाशिम ने थाने में तीन लोगों के विरुद्ध अपनी मां 72 वर्षीय आशीया की बेरहमी से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। रियाज ने बताया था कि गांव के राशन डीलर की दुकान पर छह अप्रैल को मेरी मां आशीया राशन की दुकान से चावल लेने गई थी। आरोप है कि वहां पर राशन डीलर का देवर नसीम पुत्र महबूब राशन की दुकान पर बैठकर ग्रामीणों को राशन बांट रहा था। कम चावल देने का उसकी मां ने विरोध किया तो नसीम ने सिर दीवार पर पटक दिया, जिस कारण उसकी मां की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष ब्रिजेश प्रताप यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी नसीम को कंहेड़ा गंगनहर पुल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।