{"_id":"5ac27f4b4f1c1bbc618b51fd","slug":"171522696011-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी मालिकों में मारपीट, दोनों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी मालिकों में मारपीट, दोनों को पकड़ा
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली।
दुर्गापुरी भूड़ में प्रभात और संजय दूध की डेयरी करते हैं। सोमवार सुबह एक ग्राहक संजय की डेयरी पर पहुंचा। ग्राहक ने उससे दूध खरीदा और वह घर जा रहा था। दूसरे डेयरी मालिक प्रभात ने ग्राहक से पूछ लिया कि आज वह दूध लेने नहीं आया। उसने बताया कि संजय ने उसके हाथ से पैसे छीनकर मुझे दूध दे दिया है। इसी बात को लेकर प्रभात का गुस्सा आ गया। दोनों डेयरी मालिकों के बीच ग्राहक को जबरदस्ती पैसे छीनकर दूध देने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट में संजय घायल हो गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रभात को हिरासत में लेकर संजय की अस्पताल में डॉक्टरी कराई। इसके बाद उसको भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।