{"_id":"5aac13094f1c1b71778b5d42","slug":"171521226505-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में भेजने के नाम पर लाखों हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में भेजने के नाम पर लाखों हड़पे
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने युवक से रकम हड़प ली। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने मारपीट कर दी।
नईमंडी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी आशिक अली पुत्र रमजानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चंद्रा सिनेमा के निकट स्थित अलमो इंटरनेशनल के स्वामी जावेद व जमीर में दोस्ती थी। उक्त दोनों ने उसके दो रिश्तेदारों को दुबई भिजवाया था। बीते दिनों उक्त दोनों उसके घर आए और उसे दुबई में अच्छे काम पर लगवाने का झांसा दिया। इस काम के लिए टिकट और वीजा की एवज में सवा लाख रुपये की मांग रखी। किसी प्रकार पीड़ित ने छह जनवरी को रकम आरोपियों को दे दी। उसके बाद आरोपियों ने उसे दुबई भिजवा दिया। हालांकि यहां पर उसे नौशाद नामक एक व्यक्ति के हवाले कर दिया। नौशाद ने उससे ढाई महीने तक कार्य कराया। नौशाद ने मात्र खाने के लिए उसे दिया, जबकि उसे कोई तनख्वाह नहीं दी, तनख्वाह मांगी तो उसके साथ मारपीट की गई। किसी प्रकार वह दुबई से घर लौट आया। आरोपियों की धोखाधड़ी का पता लगने पर उसने पैसे की मांग की, तो उसे धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।