फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म

Sat, 17 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर  महिला से दुष्कर्म
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन इलाके में तमंचे के बल पर एक युवक ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के डर से किराए का मकान बदल दिया। इसके बाद भी आरोपी उसके दूसरे मकान पर भी पहुंच गया और उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने एसपी सिटी से मिलकर आपबीती बताई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र में एक परिवार किराए पर रहता है। पड़ोस में रहने वाला युवक विवाहिता पर गलत नजर रखता था। आरोप है कि आठ मार्च की रात आरोपी विवाहिता को अकेला पाकर घर में घुस आया और तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। इस पर विवाद हुआ तो आरोपी ने धमकियां दी। इससे दहशत में आए परिवार ने किराए का मकान छोड़कर शहर में दूसरे स्थान पर मकान लेकर रहने लगा। आरोप है कि उक्त आरोपी शुक्रवार शाम फिर से विवाहिता के मकान पर पहुंचा और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर धमकियां दंी। इससे घबराई पीड़िता ने एसपी सिटी ओमबीर सिंह से मिलकर आपबीती सुनाई। एसपी सिटी के आदेश पर थाना सिविल लाइन में नौशाद नामक युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed