{"_id":"5a78a5ea4f1c1baa1b8b5c7d","slug":"171517856234-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की लूटी स्कूटी व मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी की लूटी स्कूटी व मोबाइल बरामद
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी की लूटी स्कूटी व मोबाइल बरामद
जानसठ। पुलिस ने शनिवार को खतौली व मीरापुर मार्ग पर नमकीन व्यापारी से लूटी गई स्कूटी व बाइक को खतौली क्षेत्र से बरामद कर ली है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। खतौली निवासी त्यागी नमकीन का कारोबार करने वाला व्यापारी अमित गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता शनिवार को मीरापुर के व्यापारियों से पेमेंट एकत्र कर घर लौट रहा था। खतौली व मीरापुर मार्ग पर गांव नयागांव फैजाबाद के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर 60 हजार रुपये की नगदी, स्कूटी व मोबाइल लूटकर सनसनी फैला दी थी। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को मारपीट कर घायल भी कर दिया था। सोमवार को पुलिस ने खतौली क्षेत्र के गांव पमनावली के जंगल से स्कूटी व मोबाइल बरामद कर लिया है। एसएसआई मनोज कुमार यादव ने बताया कि लूट के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर व्यापारी का मोबाइल पड़ा मिला तथा उसके बाद पास जंगल से स्कूटी पड़ी मिली। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही लूट की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।