{"_id":"5a19b2884f1c1bca678bdaf9","slug":"171511633544-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के अपहरण से पुलिस में हड़कंप मचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के अपहरण से पुलिस में हड़कंप मचा
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर नेशनल हाईवे पर धोला पुल के पास कार सवार लोगों ने एक महिला को उठा लिया और कार में डालकर ले गए। महिला के परिजनों द्वारा विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई।
सरधना निवासी साबिर ने आठ वर्ष पूर्व अपनी पुत्री मोहसिना का निकाह गुलाब पुत्र अलीशेर निवासी शामली गांव मलेंडी के साथ की थी। मोहसिना के दो बच्चे भी हुए। पिछले कई वर्षो से पति व पत्नी में विवाद चल रहा था। पहले दोनों का समझौता भी करा दिया था। उस समय महिला ने अपने पति के साथ जाने से साफ मना कर दिया था। परिजनों का कहना है कि कोर्ट से भी तलाक हो चुका है। शनिवार को दोनों पक्षों को मुजफ्फरनगर में महिला थाना में बुलाया गया था। जहां एक बार फिर महिला ने अपने पति के साथ जाने से मना कर दिया। परिजन कार में महिला को लेकर अपने घर सरधना जा रहे थे। तभी पीछे से तीन कारों में आए पति व उसके साथियों ने हाईवे पर गाड़ी को रुकवा कर उसको कार से जबरदस्ती उतारकर साथ ले गए।
आरोप है कि पति व उसके साथियों ने महिला के परिजनों के साथ भी मारपीट की। परिजनों ने पति समेत उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध अपहरण की तहरीर दे दी है। बेगराजपुर चौकी प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि अपहरण का कोई मामला नहीं है। पति व पत्नी का विवाद चल रहा है। ऐच्छिक ब्यूरो में भी पति व पत्नी का समझौता नहीं हुआ। परिजनों ने तहरीर दे दी है। मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।