फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मेले से लौटती महिला से गैंगरेप का प्रयास

मेले से लौटती महिला से गैंगरेप का प्रयास

Thu, 03 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मेले से लौटती महिला  से गैंगरेप का प्रयास
मेले से लौटती महिला से गैंगरेप का प्रयास
विज्ञापन

मोरना। भैंसा-बुग्गी से गांव लौट रही महिला को खींचने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने महिला से गैंगरेप करने का प्रयास किया। राहगीरों ने आरोपियों से महिला को बमुश्किल छुड़वाया। लोगों ने दो आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंप दिए। ग्रामीणों ने आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर भोपा थाने में हंगामा किया।

थाना भोपा क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का परिवार मोरना में आयोजित मेला देखने आया था। भैंसा-बुग्गी पर महिलाएं और बच्चे मेला देखकर गांव लौट रहे थे। बोगी चालक भी महिला ही थी। जैसे ही उनकी बोगी मोरना और बिहारगढ़ मार्ग पर पहुंची, तो पांच युवकों ने बोगी को रुकवा लिया। महिलाएं और बच्चे घबरा गए। युवकों ने एक महिला को भैंसा-बोगी से उतारकर ईख के खेत में खींच लिया। आरोप है कि युवकों ने महिला से गैंगरेप करने का प्रयास किया। अन्य महिलाओं और बच्चों ने शोर मचा दिया। इस दौरान इस रास्ते पर आ रहे ट्रैक्टर सवार लोगों ने दौड़कर महिला को आरोपियों से बचाया। लोगों ने दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि तीन आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों आरोपी सौंप दिए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed