{"_id":"59725ab34f1c1bdc798b4670","slug":"171500666547-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से रंगदारी मांगने के मामले में दो लोगों से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ से रंगदारी मांगने के मामले में दो लोगों से पूछताछ
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी मांगने के मामले में दो लोगों से पूछताछ
खतौली। सराफ को बदमाशों से 11 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को इनसे पूछताछ के दौरान बदमाशों तक पहुंचने के क्लू मिले हैं।
मोहल्ला बिद्दीवाड़ा के सराफ अनिल जैन को विगत दिवस उनकी दुकान पर कोई व्यक्ति घेवर का डिब्बा दे गया था। जब उस डिब्बे को लेने नहीं आया तो सराफ ने उसे खोलकर देखा। डिब्बे में बदमाशों ने 11 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का धमकी भरा एक पत्र भेजा था। डिब्बे के अंदर बदमाशों द्वारा दहशत फैलाने के लिए पिस्टल के दो कारतूस भी रखे गए थे। सराफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस उसी दिन से बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी थी। शुक्रवार को इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन लोगों से पूछताछ के दौरान बदमाशों तक पहुंचने के कुछ क्लू मिले हैं। पुलिस ने बदमाशों तक पहुंचने के लिए जाल बिछा दिया है। रंगदारी मांगने और धमकी भरा पत्र मिलने से सराफ और उसका परिवार दहशत में है।