{"_id":"59612dfc4f1c1ba05b8b46cb","slug":"171499540988-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर अनुमति के नहीं देंगे डीजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगैर अनुमति के नहीं देंगे डीजे
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। पुलिस ने कस्बे और क्षेत्र के गांवों में किराए पर डीजे देने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कस दिया है। कांवड़ियों को बिना अनुमति के डीजे नहीं दिया जाएगा। 11 दुकानदारों को चिह्नित कर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए नोटिस थमाए गए हैं।
थाना प्रभारी डीके त्यागी ने तमाम डीजे संचालकों की बैठक लेकर कांवड़ियों को बिना अनुमति के डीजे नहीं देने का फरमान सुनाया है। एसएचओ ने बताया कि 10 से 21 जुलाई तक शिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस द्वारा दुकानदारों को दिए नोटिस में चेताया गया है कि पिछले अनुभवों को देखते हुए कांवड़ियों के जत्थों को साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र रहने से अक्सर शांति व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। एसएचओ ने जिले में धारा 144 का हवाला देते हुए बिना सक्षम अधिकारी के कांवड़ियों को डीजे देने पर प्रतिबंध लगाया है। यदि किसी कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे से शांति व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रशासन के फैसले पर दुकानदार नितिन कुमार, सुंदर, और लुहारी खुर्द के संजय सैनी लुहारी खुर्द अचंभित है।
गैंगस्टर में वांछित आरोपी को दबोचा
चरथावल। पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित आरोपी को दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दधेडू निवासी फानू गोकशी करने के आरोप में जेल गया था। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद निवर्तमान थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने आरोपी फानू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया था। शनिवार को आरोपी को गांव से पकड़कर जेल भेजा गया।