{"_id":"5cacec2abdec2213f22d33ac","slug":"161554836522-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर हमला कर नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना निवासी अर्जुन ने तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र में ही स्थित एक फैक्टरी में गाड़ी लोडिंग का काम करता है। सोमवार की रात करीब एक बजे वह मजदूरी के 12 हजार रुपये ठेकेदार से लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के बाहर ही हथियारबंद चार युवकों ने उसे रोककर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर उसकी जेब से 12 हजार रुपये लूटकर धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर रात में ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार दिलाया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस मामले को लेनदेन का विवाद बताते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।