फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गोकशी के आरोपी को तमंचे व कारतूस सहित पकड़ा

गोकशी के आरोपी को तमंचे व कारतूस सहित पकड़ा

Fri, 15 Mar 2019 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोकशी के आरोपी को तमंचे व कारतूस सहित पकड़ा
गोकशी के आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह चौहान ने बताया कि नौ फरवरी को पुलिस ने गांव भनवाड़ा के जंगल में जमील पुत्र जब्बार के खेत में गोकशी पकड़ी थी, जिसमें भारी मात्रा में मांस और गोकशी के उपकरण आदि बरामद हुए थे। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। शुक्रवार को पुलिस ने वांछित चल रहे एक आरोपी कल्लू उर्फ काला उर्फ गुलफाम पुत्र फरमान उर्फ कुर्बान निवासी गांव जोगियाखेड़ा, थाना फुगाना तथा हाल निवासी गांव भनवाड़ा को गांव गोयला मोड़ से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed