फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रहकड़ा से अपहृत नाबालिग छात्रा बरामद

रहकड़ा से अपहृत नाबालिग छात्रा बरामद

Thu, 28 Feb 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
रहकड़ा से अपहृत नाबालिग छात्रा बरामद
अगवा नाबालिग छात्रा बरामद
विज्ञापन

भोपा। क्षेत्र के एक गांव निवासी दो दिन से अपहृत नाबालिग छात्रा को पुलिस ने बरामद कर आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजते हुए किशोरी का मेडिकल कराते हुए उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने मंगलवार को राहुल पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि बुधवार सुबह आरोपी राहुल को कासमपुरा चौराहे से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नाबालिग छात्रा को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजते हुए अगवा छात्रा का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


किशोरी के अपहरण में दो को जेल भेजा
भोपा। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने सात फरवरी को गांव के ही शिवकुमार, छोटू, काला व अभिषेक पर अपनी 13 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में शुकतीर्थ निवासी पवन का नाम भी अपहर्ता के रूप में सामने आया था। पुलिस ने बुधवार को पवन के साथ ही एक अन्य आरोपी शिवकुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed