{"_id":"5c2cff3bbdec223c700524be","slug":"161546452795-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किसान का मोबाइल बिना सिम का घर से मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किसान का मोबाइल बिना सिम का घर से मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता किसान का मोबाइल घर में मिला
खतौली। लापता किसान का मोबाइल उसके घर से ही पुलिस ने बरामद किया है। मोबाइल में कोई सिम नहीं था। पुलिस इस मामले में अब किसान की पत्नी से भी पूछताछ कर सकती है। परिजन पुलिस से किसान के साथ अनहोनी की आशंका पूर्व में जता चुके हैं। पुलिस लापता किसान को तलाश कराने में जुटी है।
गांव टिटौड़ा निवासी 40 वर्षीय किसान अभयराम पुत्र ज्ञानसिंह कई माह से नगर की शिवपुरी कालोनी में रहता है। 22 दिसंबर को शिवपुरी कालोनी स्थित अपने घर से बाजार गया था। किसान बाजार से अचानक लापता हो गया। परिजन किसान को तलाश कर रहे हैं। किसान की पत्नी सोनिका ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किसान का अभी तक भी कहीं पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक लापता किसान का मोबाइल बिना सिम का उसके घर से बरामद हुआ है। शक के आधार पुलिस अब किसान की पत्नी से पूछताछ करेगी।