फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पौते ने दादी के साथ किया दुष्कर्म

पौते ने दादी के साथ किया दुष्कर्म

Thu, 13 Dec 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पौते ने दादी के साथ किया दुष्कर्म
पौत्र ने दादी के साथ दुष्कर्म किया
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के एक गांव में पौत्र ने दादी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद आरोपी युवक घर से फरार हो गया। घटना की तहरीर पीड़ित वृद्ध महिला ने पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। तहसील क्षेत्र के गांव में वृद्ध महिला (85) बुधवार को घर पर अकेली थी। परिवार वाले खेत में और बाहर गए हुए थे। इसी दौरान इसी परिवार का रिश्तेदारी में लगने वाला पौत्र घर पर आया। आरोप है कि पौत्र ने वृद्धा को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। परिजनों के आने पर वृद्ध महिला ने युवक की करतूत के बारे में बताया। परिजन महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे। पीड़ित महिला ने महिला उपनिरीक्षक व इंस्पेक्टर के सामने आपबीती सुनाई। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed