फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गुजरात पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा लूट का आरोपी

गुजरात पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा लूट का आरोपी

Thu, 13 Dec 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
गुजरात पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा लूट का आरोपी
गुजरात पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा लूट का आरोपी
विज्ञापन

चरथावल। 21 साल से लूट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गुजरात पुलिस को नाकामी मिली। भारी पुलिस बल के साथ गुजरात पुलिस ने दधेडू में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।

वर्ष 1997 में गुजरात के जिला बड़ौदरा के थाना पादरा के तहत पीड़ित को घायल कर लूटपाट के मामले में थाना क्षेत्र के गांव दधेडू निवासी साजिद का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने कई बार आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार देर रात पुलिस चरथावल थाने पहुंची। नियमानुसार जीडी में आमद कराने के बाद पुलिस ने दधेडू खुर्द निवासी साजिद के मकान पर चरथावल पुलिस के साथ दबिश दी। आरोपी का सुराग नहीं लगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी अरसे से देहरादून रहने लगा है। उसके बाद पुलिस देहरादून के लिए रवाना हो गए। गुजरात पुलिस के साथ आरोपी को पकड़वाने के लिए मुखबिर भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed