{"_id":"5c115a33bdec2241cb56b775","slug":"161544641075-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर हत्याकांड का खुलासा करने को कई लोगों को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसर हत्याकांड का खुलासा करने को कई लोगों को उठाया
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनेंसर हत्याकांड में शक के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया
खतौली। फाइनेंसर नीरज चौहान की हत्या को लेकर क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसके पैसों के लेनदेन कारोबार से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर उनको छोड़ भी चुकी है, जबकि छह से अधिक लोग अभी पुलिस की हिरासत में है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह का दावा है कि शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह से मिलकर हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने के लिए कहा है।
मोहल्ला गणेशपुरी निवासी नीरज चौहान की रविवार की शाम बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। मृतक के साले गांव सठेड़ी निवासी सतीश ने थाने में अज्ञात में बदमाशों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसी दिन से हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी है। एसएसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया है। क्राइम ब्रांच टीम ने मृतक फाइनेंसर के कारोबार से जुड़े एक दर्जन से भी अधिक लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार की रात को क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश देकर कारोबार से जुड़े लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस इन लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। पता चला है कि फाइनेंसर का पैसों के लेनदेन का कारोबार काफी फैला हुआ था। पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ से फाइनेंसर के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों में भी खलबली मची हुई है। सीओ डा. राजीव कुमार सिंह का कहना है कि हत्याकांड का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।