{"_id":"5c10056ebdec22419a25a802","slug":"161544553838-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम का छापा, कई पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी टीम का छापा, कई पेटी शराब बरामद
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी टीम का छापा, कई पेटी शराब बरामद
जानसठ। आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र में हरियाणा मार्का की शराब की बिक्री होने पर कई गांवों में छापामारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने हरियाणा की शराब बरामद की। इस दौरान शराब माफिया फरार हो गए।
मंगलवार को क्षेत्र के गांव घटायन, राजपुर कलां, मनफोड़ा, तिलौरा, सोहजनी आदि गांव में अवैध रूप से हरियाणा की शराब बिक्री होने की सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर जेके कुलश्रेष्ठ व मीरापुर दलपत पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम भाटी ने टीम के साथ छापेमारी की। टीम ने गांव राजपुर कलां में दो मकानों में छापा मारकर हरियाणा मार्का की शराब की कई पेटी बरामद की, जबकि आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि क्षेत्र में कच्ची व हरियाणा मार्का की शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। गांव राजपुर कलां निवासी युवक के खिलाफ अवैध शराब बेचने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।