{"_id":"5bcb7945bdec2269b6429bac","slug":"161540061509-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों को ट्रांसपोर्टनगर बुलाकर किया हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों को ट्रांसपोर्टनगर बुलाकर किया हमला, गंभीर
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीपीनगर में युवकों पर हमला
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी निवासी दो युवकों को बहाने से ट्रांसपोर्टनगर बुलाने के बाद कुछ युवकों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों द्वारा पालिका सभासद के बेटे व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी निवासी शिवम चौधरी व सिद्धार्थ अग्रवाल ने तहरीर देकर बताया कि उनकी मोहल्ले के ही नगरपालिका वार्ड सभासद के बेटे से कुछ दिन पूर्व कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार को शाम वार्ड सभासद के बेटे ने फोन कर दोनों युवकों को ट्रांसपोर्टनगर बात करने के लिए बुलाया, जिस पर वे बाइक से वहां पहुंच गए। आरोप है कि ट्रांसपोर्टनगर में वार्ड सभासद के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि तमंचे व पिस्टल से लैस हमलावरों ने दोनों से सोने की चेन भी लूट ली और सिर में पिस्टल की बट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर वे घायलों को लेकर नई मंडी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।