{"_id":"6a9f0ca55dbd750afc0db6ce","slug":"villagers-caught-a-teenage-boy-who-had-arrived-to-celebrate-a-teenage-girls-birthday-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161902-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किशोरी का जन्मदिन मनाने पहुंचे किशोर को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किशोरी का जन्मदिन मनाने पहुंचे किशोर को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का जन्मदिन मनाने पहुंचे नाबालिग दोस्त को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। किशोरी के पिता ने किशोर और उसके साथियों के खिलाफ छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी पांच सितंबर को घर में अकेली थी। परिजन रिश्तेदारी में गए थे। रात करीब आठ बजे जन्मदिन मनाने के लिए खदरा गांव निवासी नाबालिग दोस्त अपने तीन साथियों के साथ खाने-पीने का सामान लेकर उसके घर पहुंचा। तीन साथी घर के बाहर खड़े हो गए। किशोर अंदर चला गया।
पड़ोसी अनुज को किशोरों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उसने ग्रामीणों को एकत्र कर घर को घेर लिया। ग्रामीणों को देखकर बाहर खड़े तीनों किशोर अनुज से गालीगलौज करते हुए भाग निकले। ग्रामीणों ने घर के अंदर मौजूद किशोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि किशोर घर में घुसकर बेटी को घसीट रहा था। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार को किशोर और उसके तीनों साथियों पर छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी नाबालिग का शांतिभंग में चालान किया गया है। तीनों साथियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह किशोरी का जन्मदिन मनाने पहुंचा था।