{"_id":"5bbf9ca2bdec22503751a170","slug":"161539284130-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गैंगरेप का एक आरोपी धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से गैंगरेप का एक आरोपी धरा
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से गैंगरेप का एक आरोपी धरा
(फोटो समाचार)
तितावी। थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में शामली की महिला को मजदूरी कराने के बहाने बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने नसीरपुर निवासी मांगेराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी सोमपाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि बुधवार सुबह शामली की दलित महिला को मजदूरी के बहाने से नसीरपुर गांव के जंगल में बुलाकर दोनों आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने नशे व बदहवासी की हालत में थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।
दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
तितावी। क्षेत्र के गांव स्थित प्राइमरी विद्यालय नंबर-दो में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने जमकर दम दिखाया। ग्राम प्रधान ऋषिपाल ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बाद में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया गया। सतीश कुमार, पंकज कुमार, रविता, पंकज, जयंत, राहुल मलिक, देवी सिंह व रामफल का सहयोग रहा।