{"_id":"5b9571df867a557ed0490fd4","slug":"161536520671-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे का कपिल जाटव हत्याकांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे का कपिल जाटव हत्याकांड़
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। कस्बे के कपिल जाटव की हत्या के मामले में सपा नेता ने पीड़ित परिवार में पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी। सपा नेता सुधाकर कश्यप ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि वे अधिकारियों से मिलकर इस हत्याकांड का खुलासा जल्दी करवाएंगे।
कस्बे के मोहल्ला चमारान निवासी दलित युवक कपिल जाटव (20) की आठ सितंबर को हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर दलित समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने कोतवाली का घिराव कर हंगामा किया था। घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस इस घटना खुलासा करने में असफल रही है। सपा नेता सुधाकर कश्यप रविवार को पीड़ित परिवार में पहुंचे। उन्होंने मृतक के पिता तथा परिवार वालों से घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि इस घटना के बारे में वे उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। जल्दी ही घटना का खुलासा करवाया जाएगा। इस मौके पर मृतक के पिता रामकिशन, सुभाष जाटव सहित दलित समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।