{"_id":"5b65f3124f1c1bac7d8b661d","slug":"161533408018-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर ने कनपटी पर गोली मार कर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन डीलर ने कनपटी पर गोली मार कर की खुदकुशी
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। दतियाना गांव में राशन डीलर ने गृह कलह में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के तीन चचेरे भाइयों सहित दो दर्जन लोगों के विरुद्ध साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर ली है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना अनिल (45) पुत्र मोहर सिंह की गांव में राशन डीलर की दुकान है। शुक्रवार शाम को किसी बात को लेकर राशन डीलर अनिल की पत्नी से कहासुनी हो गई। उसकी पत्नी गुस्से से घेर में जाकर सो गई। रात्रि में करीब नौ बजे अनिल ने तमंचे से एक हवाई फायर किया और कुछ देर बाद दूसरी गोली अपनी कनपटी में मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन उसके पास पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक का इकलौता पुत्र अनुराग कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। सूचना मिलते ही वह वापस आ गया। शनिवार सुबह परिजनों ने गुपचुप शव का दाह संस्कार कर दिया। किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार हो चुका था।
उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष राठौर का कहना है परिजनों सहित एक दर्जन अधिक लोगों के विरुद्ध साक्ष्य छिपाने का अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। उधर, राशन डीलर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के दो छोटे भाई सुनील फौज में और दूसरा प्रवीण सऊदी में नौकरी करता है। वह भी कांवड़ लेने गया था।