फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लापता छात्राए मां के पास जालंधर पहुंची

लापता छात्राए मां के पास जालंधर पहुंची

Wed, 01 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
लापता छात्राए मां के पास जालंधर पहुंची
मोरना। भोपा थाना प्रभारी डा. बीपी सिंह ने बताया कि शुक्रताल के एक इंटर कालेज में पढ़ने वाली दो बहन सोमवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। सोमवार को देर शाम तक दोनों नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। छात्राओं के लापता होने से पुलिस में हड़कंप मच गया था। छात्राओं के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए। सर्विलांस की मदद से छात्राओं की लोकेशन पंजाब के जालंधर में मिली। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो बहन जालंधर में रहने वाली अपनी मां के घर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


दोस्त कार लेकर फरार
मोरना। गांव जौली पुलिस चौकी प्रभारी विनोद तेवतिया ने बताया कि गांव तिस्सा निवासी मोहम्मद कैफ ने गांव जौली निवासी अपने दोस्त मोहम्मद सैफ को अपने घर पर दावत खाने के लिए बुलाया। मोहम्मद सैफ बदमाश बताया गया है। खाना खाने के दौरान मोहम्मद कैफ अपने दोस्त की कार लेकर कहीं चला गया। घंटों बाद भी वह नहीं लौटा तो मोहम्मद सैफ ने कार चोरी कर ले जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोस्त के फोन को सर्विलांस पर लगाया। सर्विलांस की जरिए उसकी लोकेशन कार सहित जिला बिजनौर के नजीबाबाद में मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed