फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोर की कस्टडी को लेकर भाई-बहन में तकरार

किशोर की कस्टडी को लेकर भाई-बहन में तकरार

Fri, 29 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
किशोर की कस्टडी को लेकर भाई-बहन में तकरार
किशोर की कस्टडी को लेकर भाई-बहन में तकरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम ऑफिस पर बृहस्पतिवार को 11 साल के किशोर की कस्टडी को लेकर उसके पिता व बुआ आपस में ही भिड़ गए। बाद में डीएम के आदेश पर किशोर को उसके पिता की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने डीएम ऑफिस में कुछ दिन पूर्व शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी की पूर्व में मृत्यु हो गई है। पत्नी की मौत के समय उसके एकमात्र बेटे की उम्र काफी कम होने के चलते परिजनों की सहमति से बच्चे के होश संभालने तक के लिए उसकी बुआ के यहां दिल्ली में रखने के आदेश दिए थे। अब उक्त बच्चा करीब 11 साल का है, जिसे अपनी कस्टडी में लेने के लिए कुछ दिन पूर्व युवक ने डीएम के दरबार में अर्जी लगाई थी। इसके लिए बृहस्पतिवार का दिन निर्धारित किया गया था। इसके चलते आज बच्चे को उसकी बुआ लेकर नई दिल्ली से यहां आ गई थी। यहां सुनवाई के दौरान डीएम ने बच्चे की कस्टडी उसके पिता को दिए जाने के आदेश दिए। उक्त आदेश आते ही बच्चे की बुआ ने उसे नहीं देने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान उसकी बच्चे के पिता से भी तीखी नोकझोंक हो गई। हंगामा होता देख डीएम राजीव शर्मा खुद अपने केबन से निकल आए और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके चलते बाद में बच्चे को उसके पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया, जिसके बाद उसकी बुआ अपना सा मुंह लेकर दिल्ली लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed