{"_id":"5b27fed74f1c1b644d8b7571","slug":"161529347799-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू की बोरी में शव मिलने से सनसनी फैली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आलू की बोरी में शव मिलने से सनसनी फैली
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू की बोरी में शव मिलने से सनसनी फैली
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र में देवल गंगनहर की पटरी पर खड़ी लावारिस कार में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। उसका शव आलू के साथ बोरी में बंद कर कार में रखा गया था।
सोमवार की सुबह प्रतिदिन की भांति देवल क्षेत्र के किसान नहर पटरी से आवागमन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक सिल्वर कलर की लावारिस वैगन आर नहर के किनारे खड़ी देखी। पास जाकर देखा तो पाया कि उसमें एक युवक का बोरे में बंद शव था। बोरी में आलू भी भरे थे। ग्रामीणों की सूचना पर रामराज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। बाद में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को हत्यारों ने पहले पीटा और बाद में फांसी लगाकर हत्या कर दी। शव को एक बोरे में बंद कर कार के द्वारा देवल नहर पटरी पर कार समेत छोड़ कर भाग निकले। रामराज इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की टीम दिल्ली भेजी गई है।