फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइक चोरी कर रहा युवक दबोचा

बाइक चोरी कर रहा युवक दबोचा

Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी कर रहा युवक दबोचा
मुजफ्फरनगर। गांव अलमासपुर में बाइक चोरी कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ कर धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। नई मंडी कोतवाली पर आरोपी ने हंगामा किया। आरोपी ने महिला कांस्टेबल की कुर्सी पलट दी। साथ ही मेज में सिर मारकर अपने आपको घायल करने का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के गांव अलमासपुर के निखिल सैनी की बाइक दुकान के सामने खड़ी हुई थी। एक युवक ने बाइक चोरी का प्रयास किया, जिसे दुकानदार निखिल ने देख कर शोर मचाया। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर धुनाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे नई मंडी कोतवाली लेकर आई। यहां आरोपी ने हंगामा कर दिया। महिला कांस्टेबल की कुर्सी पलट दी। मेज पर सिर मार कर स्वयं को घायल करने का प्रयास किया। पुलिस वालों ने उसे काबू में किया। बाद में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी इंद्रा कालोनी निवासी जसवीर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बाइक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला से बाइक चोरी कर जाते चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। लद्दावाला निवासी मौहम्मद इरफान की बाइक घर के सामने खड़ी थी। जिसे बाइक चोर चोरी कर ले गए। कुछ दूरी से लगे सीसीटीवी कैमरे में वे कैद हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक चोरों की तलाश में लगी है। एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed