{"_id":"5ac7bda04f1c1bd8618b5dc6","slug":"161523039648-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा के मामले में तीन युवकों को पूछताछ कर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंसा के मामले में तीन युवकों को पूछताछ कर छोड़ा
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में शामिल लोगों को पहचान कर उन्हें चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे के तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
शहर मुजफ्फरनगर में दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। पुलिस ने कस्बा और देहात से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गए दलित युवकों की पहचान कर उनसे पूछताछ करनी शुरू कर दी है। खुफिया विभाग द्वारा कस्बे के आठ युवकों के नाम पुलिस को दिए गए है। इस पर शुक्रवार को पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। भीम आर्मी के संबंध में पूछताछ कर तीनों को छोड़ दिया। दलित समुदाय में इस बात को लेकर रोष व्याप्त है। दलित लोगों का कहना है कि पुलिस निर्दोर्षों के ऊपर मुकदमा ठोकने में लगी है। यदि हिंसा में युवक शामिल हैं तो उनकी फोटो या वीडियो दिखाएं तो वे सब युवकों को पुलिस को सौंप देंगे। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि तीनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पूछताछ करने पर तीनों को छोड़ दिया गया। यदि वह जिले की हिंसा में शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।