{"_id":"5aa029644f1c1b45438b5c72","slug":"161520445796-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती देहरादून से बरामद, युवक रिहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती देहरादून से बरामद, युवक रिहा
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
युवती देहरादून से बरामद, युवक रिहा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। चार दिन पूर्व थाने पर दर्ज हुए एक युवती के अपहरण के मुकदमे में पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि हिरासत में लिए गए युवक को भी रिहा कर दिया है।
चार मार्च को कस्बा निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने कस्बे के एक युवक और उसके पिता के विरुद्ध युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें पुलिस ने युवती को मंगलवार रात देहरादून से बरामद कर बुधवार को उसका डॉक्टरी परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया था, जहां पर युवती द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर न्यायालय के आदेश पर युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया है। मामले के विवेचक बालेंद्र सिंह का कहना है कि डॉक्टरी परीक्षण में युवती बालिग पाई गई है और उसने कोर्ट में दिए गए बयानों में खुद घर जाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने बताया कि मुकदमे को खारिज कर हिरासत में लिए गए युवक को भी रिहा कर दिया गया है।