{"_id":"5a7deda24f1c1b2d068b5a91","slug":"161518202274-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजडू में गौकशी पकड़ी, एक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुजडू में गौकशी पकड़ी, एक दबोचा
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सुजडू गांव में छापा मारकर एक मकान में गोकशी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक बछड़े को मुक्त कराया और करीब दो क्विंटल गोमांस, उपकरण बरामद किए। आरोपियों के परिजनों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की की, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सुजडू गांव के मोहल्ला दीन मोहम्मद में कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। सूचना पर वहलना चौकी प्रभारी राधेश्याम यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर में गोकशी करते हुए एक आरोपी आरिफ को दबोच लिया, जबकि कलीम और फिरोज मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक जिंदा बछड़ा, 180 किलो गोमांस और गोकशी के उपकरण बरामद किए। पुलिस जब आरिफ को गिरफ्तार कर ला रही थी तो उसके परिजनों ने पुलिस से उसे छुड़ाने की कोशिश की और मौके पर हंगामा कर दिया। हंगामा की सूचना पर शहर कोतवाली से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बल प्रयोग कर आरिफ को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पकड़े गए आरोपी आरिफ को जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।