फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आत्मदाह का कारण दुष्कर्म नहीं

आत्मदाह का कारण दुष्कर्म नहीं

Sat, 20 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
आत्मदाह का कारण दुष्कर्म नहीं
भोपा। युवती द्वारा किया गया आत्मदाह के कारण को जानने के लिए पुलिस अफसरों ने मृतका के भाई और मां से जानकारी ली है। युवती द्वारा आत्मदाह के पीछे दुष्कर्म मामला होने से भी परिजनों और पुलिस ने इंकार किया है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात को एक युवती ने घर अंदर अपने ऊपर केरोसीन डाल कर आत्मदाह कर लिया था। बृहस्पतिवार को उसका अंतिम संस्कार गांव में किया गया। आत्मदाह के पीछे तरह-तरह की चर्चाएं गांव में व्याप्त है। मृतका की मां और बड़े भाई का कहना है कि आठ माह पूर्व हुई छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास की घटना से इस घटना का कोई वास्ता नहीं है। उस समय जो कार्रवाई की गयी थी, वह अनजाने में हुई। जिसको मृतका ने स्वयं अपने ब्यानों में गलत ठहरा दिया था। अपने ऊपर किए गए मुकदमे पर उन्होंने कानूनी प्रक्रिया बताया है। घटना को लेकर गांव में चारो तरफ कई प्रकार की चर्चा है। कुछ लोगों का कहना है कि परिवार में पैसों को लेकर कुछ क्लेश चल रहा था। इसी के साथ-साथ पिता की हत्या और एक भाई की मौत से मिले गम से भी वह उबर नहीं पा रही थी, जिससे वह टेंशन में रहती थी। कुछ लोगों में यह भी चर्चा है कि मृतका के परिजन उसकी शादी की तैयारी में लगे हुए थे, शायद उसके मन में कोई बात हो और वह अपने परिजनों से उसे साझा ना कर पायी हो। गांव के जिम्मेदार लोगों का भी मानना है कि युवती द्वारा किए गए आत्मदाह को दुष्कर्म मामले से जोड़ा जाना नाइंसाफी है।
विज्ञापन

एसपी देहात अजय सहदेव का कहना है कि मामला घरेलू समस्या से जुड़ा हुआ है। पूर्व की घटना से इसका कोई वास्ता नहीं है। पुलिस द्वारा उस समय भी उचित कार्रवाई की गयी थी और इस घटना के संबंध में भी उचित कार्रवाई की जाएगी। परिजन किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर रहे है। फिर भी पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed