{"_id":"5a3c086d4f1c1b4c528baee6","slug":"161513883757-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरा के जंगल में जली कार मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरा के जंगल में जली कार मिली
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरा के जंगल में जली कार मिली
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस को सूचना मिली की गांव पुरा के जंगल में एक जली हुई कार खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी अनहोनी की आशंका के चलते आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। हालांकि पुलिस को कार के आसपास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि गांव पुरबालियान से गांव पुरा जाने वाले रास्ते पर जंगल में ईट भट्ठे के पास एक कार जली खड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि जली हुई कार के चारों पहिये गायब थे तथा कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार के पास ही कार की नंबर प्लेट पड़ी हुई थी, जिस पर दिल्ली का नंबर था। किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस ने कार के आसपास क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाया। सर्च अभियान में पुलिस के हाथ कोई सुराग तक नहीं लग सका। पुलिस को जांच पड़ताल करने पर पता चला कि जली कार थाना नई मंडी क्षेत्र की वचन सिंह कालोनी निवासी अंकित की चुराई गई थी।