{"_id":"5a132a0e4f1c1b59678bd159","slug":"161511205390-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी पर संघर्ष, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी पर संघर्ष, एक की मौत
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना (मुजफ्फरनगर)।
गांव फिरोजपुर में तारों पर कटिया डालने को लेकर हुए एक ही समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
भोपा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बांगर निवासी 35 वर्षीय दलित युवक संजय पुत्र रणपाल सोमवार शाम घर के सामने से गुजर रही लाइन पर कटिया तार डाल रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोसी वीरेंद्र पुत्र सुखबीर ने विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर दोनों पक्ष आमने-आमने आ गए। देखते ही देखते ही दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में डंडा संजय के सिर में लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता रणपाल ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध हत्या की तहरीर दे दी है। प्रशासन ने तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।