{"_id":"59cd4ea24f1c1bc1538b4df5","slug":"161506627234-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से 40 हजार रुपए उडाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से 40 हजार रुपए उडाए
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के 40 हजार रुपये उडाए
जानसठा (मुजफ्फरनगर)। नगर में एटीएम बदलकर ग्रामीणों के पैसे हड़पने वाला गिरोह सक्रिय है। बृहस्पतिवार को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर कार्ड बदलकर एक युवक के चालीस हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई मांग की।
बृहस्पतिवार को गांव कवाल निवासी शैलेंद्र पुत्र धर्मपाल जानसठ स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए आया था। एटीएम से तकनीकी खराबी के कारण पैसे नहीं निकलने पर एटीएम में उसके पीछे खड़े दो अज्ञात युवकों ने पैसे निकालने के लिए कहा। एटीएम से चार हजार रुपये निकाल कर युवक को दे दिए। युवक उसका एटीएम बदल कर फरार हो गए। युवकों ने मुजफ्फरनगर के बड़ौदा बैंक के एटीएम से युवक के खाते से चालीस हजार रुपए निकाल लिए। युवक पर पैसे निकालने का मेसेज आने पर उसके होश उड़ गए। पीडित ने केनरा बैंक के मैनेजर से पैसे निकलने की शिकायत की। मैनेजर ने बताया कि मुजफ्फरनगर के बैंक से पैसे निकाले गए हैं।