फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुनादी कराकर कुर्की वारंट चस्पा कराए

मुनादी कराकर कुर्की वारंट चस्पा कराए

Fri, 15 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
मुनादी कराकर कुर्की  वारंट चस्पा कराए
हमले के तीन आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। करीब ढाई महीने से फायरिंग और पथराव के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घरों पर ढोल से मुनादी कराकर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किए।

कसबे में 28 जून को कुरैशी बिरादरी में चल रही रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। इस प्रकरण में सभासद गुलफाम के भाई गुलजार ने सपा के नामित सभासद साजिद कुरैशी समेत 10 लोगों के खिलाफ रियासत का अपहरण करने, महिलाओं के साथ अभद्रता और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन आरोपी नामित सभासद साजिद, तौसीफ और परवेज को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो आरोपी वहाब और आसिफ बाद में गिरफ्तार होकर जेल गए थे। जिला जज डॉ गोकुलेश ने जेल गए पांचों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। हालांकि पुलिस ने तफ्तीश में अपहरण और छेड़छाड़ की धारा समाप्त कर दी थी। पांच आरोपी मामले में फरार हैं। विवेचक केपी सिंह और कस्बा प्रभारी नरेश भाटी ने फरार तीनों आरोपी अमीर पुत्र रद्दू, आबाद पुत्र रहीस और अमजद पुत्र अब्दुल करीम, निवासी मोहल्ला शेखजादगान गर्बी चरथावल के घरों पर नोटिस तामिल कराने पहुंचे, लेकिन आरोपियों के मौके पर नहीं मिलने के बाद ढोल बजवाकर गेट पर नोटिस चस्पा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed